फोटो
पीपलकोटी (चमोली)। पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की ओर से मॉकडि्रल की गई। मंगलवार को अलकनंदा में बाढ़ आने से कुछ लोगों के डूबने की सूचना मिली। इमरजेंसी सायरन बजने पर महज 10 मिनट में सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद डूबे लोगों को बचाने में टीम जुट गई। इस दौरान परियोजना अधिकारियों ने सुरक्षा एजेंसियों को बाढ़ के समय की जाने वाली तैयारियों, सावधानियों और कार्रवाई के तत्काल बाद किए जानेे वाले कार्यों के बारे में जागरूक किया। सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट विश्वनाथ आवुटि के नेतृत्व में सीआईएसएफ के 15 कर्मियों के साथ टीएचडीसी के सुरक्षा विभाग, चिकित्सा अधिकारियों और स्थानीय पुलिस टीम मॉक डि्रल में शामिल हुई। संवाद