फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नाबालिग ओवर स्पीड, युवक बिना डीएल के चला रहे वाहन

Tue, 30 Jul 2024 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर सहित ग्रामीण सड़कों पर नाबालिगों की ओर से ओवर स्पीड में वाहन चलाए जा रहे हैं। तहसील क्षेत्र के कर्णप्रयाग, सिमली, गौचर, लंगासू, नौली, बगोली आदि क्षेत्रों में पुलिस और परिवहन विभाग की आंखों में धूल झोंककर नाबालिग ओवर स्पीड में वाहन चला रहे हैं जबकि युवक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के हाईवे तथा संपर्क मार्गों पर धड़ल्ले से वाहन दौड़ा रहे हैं। जबकि विभिन्न स्थानों से आ रहे कांवड़ यात्री बाइक का साइलेंसर निकालकर यहां ध्वनि प्रदूषण फैला रहे हैं। महावीर सिंह, गिरीश नौटियाल, महिपाल सिंह, मनोज डिमरी आदि ने पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों से ऐसे नाबालिगों और लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं एआरटीओ ज्योतिशंकर मिश्रा ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों का संज्ञान लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें