फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चमोली जिले में आठ स्थानों पर मॉक ड्रिल कल

Thu, 26 Nov 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिले में 28 नवंबर को जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन का वृहद मॉक अभ्यास किया जाएगा। इसके तहत जिले के आठ स्थानों पर अलग-अलग आपदाओं की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास कर तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि विभिन्न विभागों की तैयारियों, आपसी समन्वय और आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता जांचने के लिए यह अभ्यास किया जा रहा है। इसके अलावा जीआईसी थराली में भूकंप, नंदानगर में हेलिकॉप्टर लैंडिंग और गैरसैंण के कालीमाटी में वनाग्नि की घटना से निपटने का अभ्यास किया जाएगा। मॉक अभ्यास सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चलेगा। इसमें संबंधित विभागों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों की तत्परता, संसाधनों की उपलब्धता और आपसी समन्वय को परखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें