फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलंगी क्षेत्र में मोबाइल टॉवर लगाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलंगी, गनोली और डौंठला ग्राम पंचायत की करीब दो हजार की आबादी आज भी तकनीकी के इस युग में संचार सेवा से वंचित है। क्षेत्र में एक भी मोबाइल टावर न होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक कॉल करने के लिए ग्रामीणों को करीब तीन किमी दूर जाना पड़ता है। कर्णप्रयाग ब्लॉक के ग्रामीण कई बार क्षेत्र में मोबाइल टावर स्थापित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीणों की सुनी नहीं जा रही है।
विज्ञापन

मोबाइल टॉवर नहीं होने से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं कर पा रही है। प्रवासी युवा गांव आए, लेकिन ऑनलाइन काम नहीं होने से वह काफी परेशान रहे। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज पंवार, ग्राम प्रधान गनोली यशवीर सिंह, पुष्कर सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप रावत, अशोक पंवार, कलम सिंह, सरिता रावत, दीपा पंवार, कमला रावत, शिवराज सिंह, भरत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें