फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने मांगी सीएमएस का पद मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जनपद के सरकारी अस्पतालों में रेडियोलॉजिस्ट की भारी कमी को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुमान सिंह राणा ने सीएमएस के पद पर तैनाती मांगी है। डॉ. राणा का कहना है कि सीएमएस रहते हुए वे जिले के अन्य क्षेत्रों में जाकर लोगों को अल्ट्रासाउंड सुविधा दे सकेंगे।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डा. गुमान सिंह राणा की चमोली में सीएमओ पद पर पदोन्नति हुई। जनवरी में उन्होंने स्वास्थ्य सचिव के साथ ही शासन में उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में सीएमएस के पद पर तैनाती मांगी। उन्होंने कहा कि सीएमएस रहते हुए वे रोटेशन पर चिकित्सालयों में अल्ट्रासाउंड का कार्य भी कर सकेंगे। सीएमएस डा. राणा का कहना है कि सीएमओ रहते प्रशासनिक कार्यों के साथ जनता को समय नहीं दे पा रहा था। जोशीमठ, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, गोपेश्वर जैसे बड़े अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड मशीनें तो हैं, लेकिन रेडियोलॉजिस्ट नहीं है। जिससे लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए दूसरे जनपदों में जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें