फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर सिग्नल आए तो परिचितों से पूछा हाल

Thu, 21 Apr 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
The well being of people ask their relatives by mobile phone. - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
चमोली जिले की निजमुला घाटी संचार सेवा से जुड़ गई है। बृहस्पतिवार को घाटी के थली तोक में स्थापित बीएसएनएल के मोबाइल टावर का दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य (गढ़वाल मंडल) पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सुबह ग्यारह बजे जैसे ही दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने टावर चालू किया तो ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौके पर पहुंचे बीएसएनएल के अधिकारियों से करीब 200 ग्रामीणों ने बीएसएनएल के सिम कार्ड खरीदे। कई ग्रामीणों ने मोबाइल पर सिग्नल आते ही अपने सगे-संबंधियों को फोन कर अपनी कुशलता पूछी।

चमोली जिले की निजमुला घाटी लंबे समय से संचार सेवा से वंचित थी। जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि घाटी को संचार सेवा से जोड़ने के लिए कई बार जिला मुख्यालय पर आंदोलन किए गए और आज ग्रामीणों की मुराद पूरी हो गई है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक भट्ट ने कहा कि निजमुला घाटी के सुदूर पाणा, ईराणी और झींझी गांवों में मोबाइल सिग्नल कम आ रहे हैं, लिहाजा यहां एक नए मोबाइल टावर स्थापित करवाया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह, रघुवीर बिष्ट, मोहन सिंह नेगी, मंगल सिंह, टेलीफोन मैकेनिक संत लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेशी देवी, आरती, राधा देवी, तनुजा, अनूप गड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें