डा. भीमराव अंबेडकर पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग करने के आरोपी प्रवक्ता भगवती प्रसाद पुरोहित को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि 14 अप्रैल को सोशल मीडिया पर अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर अखिल भारतीय सेवास्तंभ की अध्यक्ष ने 15 अप्रैल को गोपेश्वर महाविद्यालय के प्रवक्ता भगवती प्रसाद पुरोहित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी प्रवक्ता को 20 अप्रैल को नैनीताल से गिरफ्तार कर लिया गया था। बृहस्पतिवार को आरोपी प्रवक्ता को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया।