फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने किया रविग्राम में हेलीपैड का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रविग्राम में खेल मैदान की जगह पर हेलीपैड बनाने के विरोध में कांग्रेस और प्रधान संघ ने आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि यहां पर किसी भी सूरत में हेलीपैड नहीं बनने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी जोशीमठ और प्रधान संघ से जुड़े कार्यकर्ता सोमवार को भेजे ज्ञापन में कहा है कि यहां पर काफी पहले से स्टेडियम प्रस्तावित है, लेकिन सरकार ने अचानक इसकी जगह पर हेलीपैड बनाने का आदेश जारी कर दिया है। जो सरासर गलत है। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोहित परमार, सुखदेव सिंह, विक्रम भुजवाण, लक्ष्मी लाल, प्रधान संघ के अध्यक्ष अनूप नेगी, लक्ष्मण बुटोला आदि मौजूद रहे।
वहीं, बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जोशीमठ के रविग्राम में खेल स्टेडियम ही बनेगा। उन्होंने कहा कि हेलीपैड नीती घाटी में बनाया जा सकता है। इस संबंध में विधायक ने सोमवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भी भेंट की और उन्हें पत्र सौंपा। विधायक ने कहा कि रविग्राम में खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए पूर्व में 15 लाख भी स्वीकृत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें