विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने नौली, बगोली, कोल्सों, कोटी, सीरी, खांकरा, बणगांव, रतूडा, थापलीडांग, सिनखाल, सिमतोली आदि गांवों में जनता की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांवों में इंटरनेट नहीं चल रहा है, जिससे बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई करने में दिक्कतें हो रही हैं। इसके अलावा गांवों में बंदर, गुलदार, भालू, जंगली सुअरों की ओर से फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विधायक ने अधिकारियों को समय पर गांवों के विकास संबंधी कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला महामंत्री समीर मिश्रा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र भंडारी, सुमन डिमरी, सहमीडिया प्रभारी हेमंत सेमवाल, क्षेपंस बलवीर नेगी, बसंती देवी, ममता देवी, विनोद कुमार, झगड़ सिंह, विक्रम मिंगवाल, अशोक रावत, हयात खत्री, विजेंद्र और वीरेंद्र कनवासी मौजूद थे।