विधायक कर्णप्रयाग सुरेंद्र नेगी ने शनिवार को प्रस्तावित टैंटुड़ा-नैंणी मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के साथ ही डामरीकरण के लिए वित्त स्वीकृति मिली है। उन्होंने अपने कार्यकाल में 90 प्रतिशत खनसर के गांवों को सड़क से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि देवपुरी से कस्वीनगर सड़क के लिए पुन: सर्वे कार्य किया गया है, जिसमें अब पहले की अपेक्षा पेड़ों की संख्या कम होने से सड़क स्वीकृत होने की संभावना बढ़ गई है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष महावीर रावत, पूर्व नपं अध्यक्ष गंगा सिंह, डॉ अवतार नेगी, प्रमुख शशी सौरियाल, जिपंस अवतार पुंडीर, प्रधान बलवीर मेहरा, सरस्वती आहूजा, रघुवीर सिंह, कुंवर नेगी, राधा बिष्ट, चंद्र सिंह, कमला प्रसाद, जगमोहन व ममंद की महिलाएं और निर्माण एजेंसी ब्रिडकुल के अधिकारी मौजूद रहे।