बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने क्षेत्र के महिला मंगल दलों और युवक मंगल दलों को खेल और सांस्कृतिक सामग्री वितरित की। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में युवा कल्याण विभाग की तरफ से यह सामग्री वितरित की गई। सेम सांकरी, कांडई खोला, नौली सलना, तोली मबोथ, रडुवा, सिनाऊ पल्ला, सिनाऊ तल्ला व मल्ला, मसोली के महिला मंगल दल और गिरसा, सिमखोली, कुमेड़ा, ताली कंसारी, बगथल, ब्राहमणथाला, भिकोना, रौता, झिलोटी, ऐरास, नैल, नौली के युवक मंगल दलों को यह सामग्री वितरित की गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र असवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, बीरेंद्र राणा और भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र भंडारी आदि उपस्थित थे।