फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थराली में राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के समर्थन में ब्लॉक के सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने खाद्य गोदाम थराली के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मानदेय संबंधी शासनादेश और पिछले भाड़े की धनराशि का भुगतान नहीं करती, वे राशन नहीं उठाएंगे। कहा कि यदि सरकार ने उनको जबरदस्ती राशन उठाने के लिए दबाव डाला तो वे सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे। जिला पूर्ति अधिकारी ने डीलरों को अपना आंदोलन वापस लेने तथा हड़ताल खत्म करने की अपील, लेकिन डीलरों ने कहा कि सरकार जब उनकी सभी मांगों को मानेगी तभी हड़ताल वापस ली जाएगी। डीलरों की हड़ताल से गांवों में दो माह से सरकारी राशन नहीं पहुंचा है। प्रदर्शन करने वालों में सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ के अध्यक्ष धनराज रावत, भूपेंद्र सिंह, भगवत सिंह, दिवाकर मिश्रा, खिलाप सिंह, यमुना उनियाल, दीवानराम, जीत सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, प्रहलाद, कुंवर सिंह, राम प्रसाद, भगवती प्रसाद सहित कई डीलर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें