फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिला जुला रहा लॉकडाउन का पहला दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले में लॉकडाउन का पहला दिन मिला जुला रहा। जिला मुख्यालय में सोमवार सुबह कम चहल पहल दिखी। दिन चढ़ने के साथ ही लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए बाजार आए। लोगों ने राशन और दवा की दुकानों से जरूरी सामान लिया। पेट्रोल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें रहीं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत जोशीमठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, आदि स्थानों पर राशन की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे। मेडिकल स्टोरों से जरूरी दवाइयों के साथ-साथ सैनिटाइजर और मास्क की खरीदारी के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी। 60 से 70 एमएल सैनिटाइजर 80 रुपये से 100 रुपये के बीच में बिके। गोपेश्वर पेट्रोल पंप पर छोटे बड़े वाहनों की कतार लगी। लोग अपनी कार और बाइक से ही गए। पुलिस का कहीं भी कोई नियंत्रण नहीं दिखा। संवाद
गैस सिलिंडर के लिए भीड़, सब्जियों की दुकानें खाली
गोपेश्वर। घिंघराण रोड पर बस स्टैंड के पास सुबह एलपीजी सिलिंडरों का वाहन आया। सिलिंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सुबह करीब 288 सिलिंडर बांटे गए। वहीं शनिवार को सब्जी के ट्रक आए थे, लेकिन रविवार को जनता कर्फ्यू के चलते वाहन नहीं आया। ऐसे में मंगलवार को अधिकांश दुकानों पर सब्जी खत्म हो गई। कुछ ही दुकानों पर आलू, राई आदि मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें