फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों की आग से घाटियों में छाई धुंध

Sun, 17 Apr 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
विज्ञापन
धुंध - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जंगलों में धधक रही आग से घाटियों में धुंध छा गई है। नंदप्रयाग, पीपलकोटी और जोशीमठ से दिखने वाली उच्च हिमाच्छादित चोटियां भी धुंध से ओझल हो गई हैं। साथ ही आंखों में जलन हो रही है।
विज्ञापन


कई दिनों से जिले के जंगल आग से धधक रहे हैं, जिनसे उठने वाले धुएं से घाटियों में गहरी धुंध छाई हुई है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो लोगों का स्वास्थ्य भी प्रभावित होगा।

डिप्टी सीएमओ डा. बीएस पाल का कहना है यदि आप धुंध में कहीं बाहर निकल रहे हैं तो मुंह पर कपड़ा लपेटकर चलें। आंखों पर धूप का चश्मा अवश्य पहनें, जिससे आंखों की सुरक्षा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें