थाना नंदानगर में पप्पू खनेड़ा ने अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश की तो वह जंगल से मिले। पप्पू खनेड़ा ने बताया कि पिता मुंशी खनेड़ा (55) निवासी मथकोट मंगलवार को घर से बिना बताए कहीं चले गए।
तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने लोगों से पूछताछ की और उसके आधार पर मुंशी खनेड़ा को सितेल के जंगल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।