रुद्रप्रयाग। एक नाबालिग (13) अपने घर मध्य प्रदेश से रुद्रप्रयाग पहुंच गया। उसे यहां परेशान घूमते हुए एक स्थानीय व्यापारी ने देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने चाइल्ड हेल्पलाइन को इसके बारे में बताया। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति और बाल संरक्षण इकाई की टीम बच्चे के पास पहुंची। टीम ने बच्चे से विस्तृत बातचीत कर पूरा मामला जाना। उसकी मेडिकल जांच कराई और परिजनों से संपर्क किया। बाद में बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। संवाद