कर्णप्रयाग। धनपुर रेंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल औव्याग्वाड़ के समीप भालू और उसके दो बच्चों के दिखने से अभिभावकों में दहशत है। क्षेपंस बलवंत चौधरी, प्रेम देवली, सतीश रावत आदि ने बताया कि रानीगढ़ पट्टी के दोनों विद्यालय गांव से दूर हैं जहां दोपहर को भालू और उसके दो बच्चे दिखने से स्कूली बच्चों में भय व्याप्त हो गया है। बताया कि भालू के भय से विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों, छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में भय बना है। वहीं अभिभावक भी चिंतित हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से भालू से निजात दिलाने की मांग की। धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी ने बताया कि रानीगढ़ पट्टी के औव्याग्वाड़ गांव के विद्यालयों के समीप भालू को भगाने के लिए विभागीय कर्मियों को गश्त और आतिशबाजी करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद