संस्कृति मंत्रालय केंद्र सरकार की ओर से कोरोना काल में चमोली जिले में लॉकडाउन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान को सम्मानित किया गया। संस्कृति मंत्रालय के विशेष सलाहकार डा. एमके ओटानी के पीआरओ पंकज सती और आरएसएस के विभाग संघचालक चमोली राजेंद्र भंडारी ने एसपी को सम्मानपत्र दिया।
एसपी कार्यालय सभागार में आयोजित सूक्ष्म कार्यक्रम में पंकज सती ने बताया कि चमोली पुलिस ने लॉकडाउन में लोगों को महामारी से बचाव के लिए जिस तरह से कार्य किया गया वह सराहनीय है। एसपी यशवंत चौहान ने कहा कि यह सम्मान जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों, पीआरडी व होमगार्डों का है। इस दौरान सीओ कर्णप्रयाग विमल प्रसाद, आरएसएस के जयंती प्रसाद जोशी, नगर संचालक डा. प्रेम देवराड़ी, सेवा प्रमुख दिनेश सती, विभाग विद्यार्थी प्रमुख मोहन पंत और खिलाफ सिंह मौजूद थे।