फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क बंद होने से 11 गांव के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन और पुश्ता टूटने से ब्लाक पोखरी के अंतर्गत पोखरी-वल्ली-हरिशंकर मार्ग बनखुरी में दो सप्ताह से बंद है। करीब 11 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली यह सड़क बंद होने पर जरूरी सामान लाने के लिए भी लंबी दूरी पैदल ही नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

हरिशंकर के ग्राम प्रधान देवेंद्र लाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी ने कहा कि बाजार जाने से लेकर बीमार बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम रौता, पोगठा, गोदी, गिवाला, सिमलासू, चौंडी, मज्याड़ी, हरिशंकर सहित 11 ग्राम सभाओं के लोग इस सड़क से सीधे प्रभावित हैं। इस संबंध में लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने कहा कि मार्ग को जल्द से जल्द खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें