फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मिनिस्टीरियल कर्मचारी तीन सप्ताह से हड़ताल पर, कामकाज ठप

Tue, 24 Feb 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पदोन्नति व पारस्परिक तबादले की कर रहे हैं मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/पोखरी। पदोन्नति व पारस्परिक तबादले की मांग के लिए लोनिवि के मिनिस्टीरियल कर्मचारी तीन सप्ताह से कार्यबहिष्कार कर आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों के आंदोलन से लोनिवि के सभी काम ठप पड़े हैं और कार्यालयों में कर्मचारी नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन

लोनिवि मिनिस्टीरियल कर्मचारी संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर नौ फरवरी से कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक कार्यबहिष्कार जारी रखेंगे। हड़ताल से लोनिवि की प्रगति रिपोर्ट, लेन-देन की प्रक्रिया बाधित हो गई है। नई सड़कों के निर्माण व पुरानी सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया भी लटकी हुई है। लोनिवि के पोखरी व गोपेश्वर डिविजन में कर्मचारी हर दिन कार्यालय तो पहुंच रहे हैं लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। मंगलवार को गोपेश्वर में धरना देने वालों में चंद्र प्रकाश भट्ट, हरेंद्र सिंह रावत, राकेश पंवार, भगवती प्रसाद, अनिल राणा, गणेश, मुकेश गुसांई, प्रदीप सिंह, नवीन गड़िया, अंकित भंडारी, दिवान, कैलाश आदि शामिल रहे। वहीं पोखरी में संजय सिंह, अशोक नौटियाल, महावीर सिंह, प्रदीप सिंह, अनूप सिंह, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें