निर्माणदायी संस्था और शासन प्रशासन की लापरवाही के कारण पोखरी के विनायकधार में निर्माणाधीन मिनी खेल स्टेडियम का काम दस साल से अधूरा पड़ा है। जनप्रतिनिधियों और युवाओं ने सरकार से स्टेडियम का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराने की मांग की।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने 2010 में इस स्टेडियम का निर्माण शुरू करवाया था। उत्तर प्रदेश निर्माण निगम का कार्यदायी संस्था बनाया गया। स्टेडियम का काफी हिस्से पर काम पूरा हो गया है, लेकिन दीवार बनाने सहित कई अन्य काम अधूरे पड़े हैं। वर्ष 2017 में बरसात के दौरान स्टेडियम के आगे की दीवार ढह गई। तब से यहां कोई काम नहीं हुआ। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र बर्तवाल, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष कुंवर सिंह चौधरी, ब्लाक प्रमुख प्रीती भंडारी, संतोष चौधरी, पार्टी के प्रदेश सचिव सत्येंद्र नेगी, बीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती ने सरकार से जल्द से जल्द स्टेडियम का काम पूरा कराने की मांग की। संवाद