फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित स्थायी राजधानी गैरसैंण संघर्ष समिति की बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने राज्य में प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के अलावा निजी संस्थाओं में प्रदेश के लोगों को प्राथमिकता, जल जंगल व जमीन पर जनता को अधिकार, पहाड़ी क्षेत्रों में नए उद्योगों की स्थापना मुफ्त बिजली देने की मांग की। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बेरोजगारी पर चर्चा करने के बाद सीएम को ज्ञापन दिया। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नारायण बिष्ट ने और संचालन महामंत्री धनीराम ने किया। इस मौके पर उमेश खंडूड़ी, आकाश पुजारी, केएल शाह, अवतार सिंह, मदन कठायत, दान सिंह, केएस बिष्ट, वीरेंद्र आर्य, कुंवर सिंह, धन सिंह, रणजीत शाह, पूरन नेगी, जसवंत सिंह, रघुवीर सिंह, नंदन नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें