फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्तीयों ने सरकार पर लगाया सौतेले व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। शुक्रवार को मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक आयोजित कर सरकार पर सौतेला व्यवहार का आरोप लगाया। जिला अध्यक्ष विमला गैरोला ने कहा कि सुपरवाईजर के पदों पर आवेदन करने के लिए विभाग मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दे रहा। जबकि 2011 में कई मिनी कार्यकर्ताओं का उच्चीकरण भी कर दिया गया था, लेकिन उन्हें भी पदोन्नति में वरीयता नहीं दी जा रही है। मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें समान कार्य के लिए समान मानदेय दिया जाय। अन्यथा उन्हें आदालत की शरण में जाना पड़ेगा। मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुनीता ढौंडियाल, मीनाक्षी देेवी, भागा देवी, दीपा देवी, आशा देवी, अंजना देेवी, संजू देवी, मीना देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें