फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर फुंकने से देवाल ब्लाक में दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। बिजलीघर के ब्रेकर फुंकने से देवाल ब्लाक में दिनभर बिजली सप्लाई बंद रही। नंदकेशरी में बने बिजलीघर से देवाल ब्लाक के सभी गांव में बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की रात को बिजलीघर के ब्रेकर फुंकने से शुक्रवार को दिनभर सप्लाई बंद रही। वाईएस बडियारी, एचसी मिश्रा ने कहा कि दो दशक पहले बने इस बिजलीघर में उपकरण पुराने हो चुके हैं। जो उपकरण बदले जाते हैं उनमें कुछ दिन बाद फिर खराबी आ जाती है। उन्होंने पुराने ब्रेकर व उपकरण को बदलने की मांग की। ऊर्जा निगम के ईई देवेंद्र कुमार ने कहा कि नए उपकरणों की डिमांड भेजी गई है। बरसात के बाद नए उपकरणों को लगा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें