फोटो
कर्णप्रयाग। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज नंदासैंण का 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय से 80 छात्र-छात्राओं ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। 10वीं में पायल नेगी ने 85.8% और 12वीं में प्रिया ने 76.6% अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य संतोष सिंह राणा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को विद्यालय में सम्मानित भी किया। संवाद