देवाल। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय महासंघ ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में अस्पताल में कर्मचारियों का गोल्डन कार्ड से उपचार नहीं होने की शिकायत की। संघ ने उपचार की सुविधा नहीं होने पर उनके पेंशन से धनराशि कटौती बंद करने की मांग की। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा व मंत्री बृजमोहन मिश्रा ने बताया कि हर माह उनकी पेंशन से गोल्डन कार्ड योजना के तहत निर्धारित धनराशि कट रही है लेकिन अस्पतालों में गोल्डन कार्डधारकों का इलाज नहीं हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गोल्डन कार्ड के तहत इलाज की सुविधा देने की मांग की। संवाद