फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी विद्यार्थी और प्रधानाचार्य सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक सभागार में आयोजित समारोह में हाईस्कूल व इंटर के मेधावी विद्यार्थियों और प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने मोबाइल से छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। समारोह में ब्लाक के 18 हाईस्कूल व इंटर कालेज के छात्रों व प्रधानाचार्यों को आमंत्रित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि आरएसएस के विभाग संचालक राजेंद्र भंडारी ने मेधावी बच्चों को सम्मानित किया। प्रमुख दर्शन दानू ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए ब्लाक स्तर पर पुस्तकालय व कोचिंग सेंटर खोला जाएगा और सभी हाईस्कूल व इंटर कालेजों में पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। हाईस्कूल के टॉपर शक्ति कुनियाल व इंटर के टापर दीपक कुनियाल सहित कई मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर बीईओ जीडी कुनियाल, जिपंस आशा धपोला, संगीता बिष्ट, हीरा सिंह, गणेश मिश्रा, रमेश गड़िया, सोबन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें