फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच दिन से गमशाली में फंसे पर्यटक मलारी पहुंचे

Wed, 01 Jan 2025 11:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। नीती घाटी घूमने आए पांच पर्यटक बर्फबारी के कारण पांच दिनों तक गमशाली में फंसे रहे।
विज्ञापन

सड़क पर बर्फ के कारण यहां वाहनों का संचालन नहीं हो पाया तो वे बर्फ हटाने वाली बीआरओ की मशीन के साथ-साथ तीन किलोमीटर आगे बुरांस नामक जगह तक पहुंचे। इसके बाद वह मलारी पहुंचे और यहीं रुक गए। अब बृहस्पतिवार को ही यह गंतव्य को रवाना हो सकेंगे।

ऋषिकेश से पांच पर्यटक 27 दिसंबर को अपनी कार से नीती घाटी घूमने आए लेकिन मलारी से तीन किमी आगे गमशाली में बर्फ में उनका वाहन फंस गया। इसके बाद पर्यटकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें ऋषिकेश का पर्यटक आशीष बता रहा है कि वे 27 दिसंबर को यहां आए थे और बर्फबारी होने पर फंस गए। प्रशासन को फोन किया तो बताया गया कि बर्फबारी रुकने पर मार्ग खोला जाएगा। 29 दिसंबर को मौसम साफ हो गया तो पता चला सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


हम लोगों को आईटीबीपी ने अपने कैंप में रुकवा दिया। आईटीबीपी कैंप से दो किमी दूर गाड़ी फंसी है। वीडियो 31 दिसंबर का है। गमशाली में रहने वाली एक महिला ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फंसे पर्यटकों में आशीष, राहुल, सूरज, राघव व एक अन्य शामिल हैं। एक जनवरी देर शाम को बर्फ में फंसे पर्यटक सूरज जोशी ने बताया कि वे बर्फ हटाने वाली मशीन के साथ-साथ तीन किलोमीटर आगे बुरांस नामक जगह तक पहुंचे। इसके बाद मलारी में आईटीबीपी कैंप में रुक गए।
विज्ञापन


ज्योतिर्मठ थाना प्रभारी राकेश भट्ट ने बताया कि सभी पर्यटक सुरक्षित हैं। उधर बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि सड़क से बर्फ तो हटा दी गई है लेकिन अभी टायर पर चेन वाले वाहन ही वहां चल पा रहे हैं। अभी सड़क पूरी तरह खुलने में समय लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें