उत्तराखंड क्रांतिदल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने पेयजल, एनएच कार्य के चलते उड़ रही धूल और धुएं से हो रही परेशानी के समाधान की मांग उठाई।
यूकेडी के दशोली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक फरस्वाण ने दिए ज्ञापन में कहा कि छिनका, विरही, क्षेत्रपाल आदि स्थानों पर ऑलवेदर रोड निर्माण के चलते उड़ती धूल और हॉटमिक्स प्लांट से उठते धुएं से लोग परेशान हैं। मायापुर में कुछ परिवारों के पास पेजयल की समस्या बनी हुई है। इसके अलावा ग्राम दिगोली, श्रीकोट, क्योठा, बाटूला आदि गांवों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की मांग की है।