फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: समितियों के गठन पर सदस्यों ने जताई नाराजगी, बैठक का बहिष्कार

Mon, 29 Sep 2025 07:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कहा- बंद कमरों में किया गया समितियों का गठन, बैठक में पढ़ रहे सूची
ब्लॉक में विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए बनी हैं छह समितियां
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक में आयोजित बैठक में क्षेत्र पंचायत समितियों का गठन किया गया। इस दौरान कई सदस्यों ने समिति गठन पर नाराजगी जताई और बैठक का बहिष्कार कर दिया।इसके बाद उन्होंने एसडीएम और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

ब्लाॅक प्रमुख दीपिका मैखुरी की अध्यक्षता में नियोजन एवं विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण, निर्माण कार्य, प्रशासनिक सहित जलप्रबंधन एवं जैव विविधता समिति गठित की गई जिसमें ब्लाॅक के सभी 31 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शामिल किया गया। मगर कुछ क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने यह कहकर विरोध किया कि समितियों के गठन में पंचायती राज एक्ट का उल्लंघन किया गया है। इस पर नाराज सदस्यों ने बैठक से बहिष्कार किया और खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। क्षेपंस नरेंद्र तोपाल शास्त्री ने कहा कि समितियों का गठन बंद कमरों में किया गया और बैठक में सीधे सूची पढ़ी गई जो सरासर के नियमों का उल्लंघन है। वहीं खंड विकास अधिकारी विजय पुरोहित ने बताया कि समितियों में सभी सदस्यों को शामिल किया गया है। नाम के बाद बैठक में चर्चा करने के बजाए सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया जिस कारण चर्चा नहीं हो पाई। सदस्यों से वार्ता कर मामले में कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र तोपाल शास्त्री, भगवान कंडवाल, धीरेंद्र सिंह नेगी, पंकज लडोला और प्रियंका आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें