फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए 24 को बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक अक्टूबर को नई दिल्ली में कर्मचारी हुंकार भरेंगे। संगठन ने आंदोलन तेज करने के लिए कर्मचारियों की एक समिति का गठन कर मुन्ना राम सानू को अध्यक्ष, संयोजक रमेशचंद्र, संरक्षक पार सिंह, महामंत्री तारा सिंह, उपाध्यक्ष अंकित रावत, कोषाध्यक्ष गबर सिंह चुने गए। दिल्ली रैली का सफल बनाने के लिए 24 सितंबर का कर्णप्रयाग में बैठक बुलाई गई है। ब्लॉक सभागार में माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पीएस बिष्ट की अध्यक्षता में प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश जोशी ने कहा कि पुरानी पेंशन प्रतिवद्ध संगठन के आह्वान पर दिल्ली में रैली कर सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। मौके पर राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंंत्री दिगंबर नेगी, एनएमओपीएस के जिला महामंत्री भगत कंडवाल, शिक्षक संघ के यद्धुबीर बिष्ट, मुकेश नेगी आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें