ज्योतिर्मठ। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हुए राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में पदक जीतने वाले शार्दुल थपलियाल का ज्योतिर्मठ पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर शार्दुल को भविष्य में खेल में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्तराखंड की टीम से शार्दुल थपलियाल ने स्की माउंटेनियरिंग में रजत पदक जीता। प्रतियोगिताएं संपन्न होने के बाद रविवार को वे अपने गांव बड़ागांव पहुंचे। यहां लोगों ने पंचायत भवन में उनका फूल मालाओं ने स्वागत किया। इस दौरान गोपाल थपलियाल, विजय पाल भंडारी, राकेश भंडारी, राकेश सगोई, गौर सिंह कम्दी और अजीत सिंह भंडारी आदि ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद