फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता अनसूया ने कल्पेश्वर महादेव के किए दर्शन, मांगी यात्रा की आज्ञा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा शुक्रवार को सुदूर उर्गम घाटी के गांवों में पहुंच गई है। माता अनसूया ने पंचम केदार भगवान कल्पेश्वर महादेव के दर्शन कर घाटी में भ्रमण की आज्ञा मांगी। इस दौरान मंदिर में पहुंचे भक्तों और ध्याणियों ने माता अनसूया के दर्शन किए और परिवार की कुशलता की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह दस बजे माता की डोली ने पूजा और आरती के बाद हेलंग गांव से उर्गम घाटी के लिए प्रस्थान किया। तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी, पुजारी मदन प्रसाद सेमवाल और दुर्गा सेमवाल ने माता की पूजा की और भोग लगाया। ध्याणियों ने अपनी आराध्य देवी को शृंगार सामग्री भेंट की। शनिवार को भी माता की डोली उर्गम घाटी के गांवों में घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछेगी। इस मौके पर दिवारा यात्रा के महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, प्रबंधक हरेंद्र सिंह बिष्ट, जयकृष्ण मैठाणी, विक्की, नीरज, प्रभात, आशीष, अजय, विजय और ताजबर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें