फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पांच साल से अधूरी मासौं-दादड़ सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश

Fri, 23 Oct 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। विकासखंड दशोली के अंतर्गत ग्राम पंचायत दादड़ के लोग आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीण करीब 20 साल से सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक उनके गांव को सड़क से जोड़ा नहीं जा सकता है। पांच साल पहले सड़क का निर्माण शुरू हआ, लेकिन डेढ किमी कटिंग के बाद काम बंद कर दिया गया। ग्रामीणों ने इस मामले में डीएम को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि साल 2020 में लोक निर्माण विभाग ने मासौं-कफलखेत-दादड़ सड़क कटिंग का काम शुरू किया। डेढ़ किमी कटिंग के बाद काम रोक दिया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि गलत एलाइमेंट के चलते सड़क का काम रोका गया है। ग्रामीणों के लगातार मांग उठाने पर सड़क पीएमजीएसवाई के पास दे दी गई है लेकिन पीएमजीएसवाई की ओर से शासन को भेजा गया प्रस्ताव अभी तक लंबित है। उनका कहना है कि आज भी ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए तीन से चार किमी पैदल चलना पड़ता है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर जल्द से जल्द काम शुरू करवाने का अनुरोध किया है। ज्ञापन भेजने वालों में ग्राम प्रधान अनिता, कल्पेश्वरी देवी, जयंती देवी, नंदा देवी, सीता देवी, गजपाल लाल, महिपाल लाल, प्रेम प्रकाश, पार्वती देवी, बिजोरा देवी, चंपा देवी, सुमन देवी, मंजू देवी, सरिता देवी, नंदा देवी, सीता देवी, रमेश लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें