गैरसैंण। विकासखंड के कुनीगाड़ से शहीद सम्मान यात्रा 2.0 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विग कमांडर चंद्रशेखर आजाद गुप्ता, विधायक अनिल नौटियाल, कुंवर सिंह नेगी, मनवर सिंह बिष्ट, दलीप सिंह ने गांव पहुंचकर बलिदानी रुचिन सिंह के परिजनों से मुलाकात की और शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम के बाद बलिदानी सैनिक के पिताजी के हाथों ताम्र कलश में घर के आंगन की पवित्र मिट्टी संग्रह की गई। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने राज्य सरकार की ओर से बलिदानी के परिजनों को हरसंभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
129 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण
थराली। स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज नारायणनगर सिनेई में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से शिविर का आयोजन किया गया। शिविर 129 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य जांचा गया। प्रधानाचार्य हरी प्रसाद खंडूड़ी ने बताया कि छात्र-छात्राओं के खून की जांच के साथ ही बालिकाओं को मासिक धर्म की जानकारी दी गई। साथ ही नि:शुल्क दवाओं का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. हेमचंद बिष्ट, प्रधानाचार्य हरी प्रसाद खंडूड़ी, डॉ. योगिता रावत, आशा ब्लॉक कोऑर्डिनेटर प्रवीन सिंह नेगी, फार्मेसी अधिकारी अनूप बिष्ट, एएनएम हेमा भाकुनी, अंजलि, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी जीत सिंह रावत आदि मौजूद थे। संवाद