कर्णप्रयाग। उत्तराखंड क्रांति दल ने गौचर में एक बैठक की। इस दाैरान 10 से अधिक युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की मूल समस्याएं जैसे पलायन, बेरोजगारी और संसाधनों का दोहन अब युवाओं में जागरूकता बढ़ा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों की उपेक्षा भी एक बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा, गैस के बढ़ते दाम और पानी-बिजली के बिल भी आम जनता को सीधे प्रभावित कर रहे हैं।
ऐसे में लोग अब उत्तराखंड क्रांति दल पर भरोसा जता रहे हैं। आशीष नेगी ने बताया कि संगठन का लक्ष्य उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा करते हुए एक सशक्त और आत्मनिर्भर पहाड़ का निर्माण करना है। इस मौके पर वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. मदन मोहन नवानी, प्रदीप नेगी, अरविंद बिष्ट, पंकज बिष्ट, संदीप कुमार, तनुज नगवाल, मुकेश नेगी और मयंक खत्री आदि मौजूद रहे। संवाद