फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी, शिक्षक समेत कई लोग सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदासैंण में आयोजित पर्यावरण संवर्धन, पर्यटन एवं विकास मेले के समापन पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के साथ ही पत्रकारों और शिक्षकों सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति और विकास के द्योतक हैं। उन्होंने महिलाओं को समाज की आधारशिला बताया।
विज्ञापन

मेला समापन पर पहुंचे पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाले मेले हमारी सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक हैं। इसलिए इन मेलों का संरक्षण किया जाना चाहिए। इस दौरान मेला कमेटी की ओर से जनपक्षीय पत्रकारिता के लिए रजपाल बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी और अनिल राणा को, शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षा ज्योति सम्मान से गैरसैंण के घनश्याम ढोंडियाल, रुद्रप्रयाग के सतेंद्र भंडारी व कर्णप्रयाग के बीरपाल रावत को सम्मानित किया गया। पर्यावरण के क्षेत्र में ममंद बैनोली, सामाजिक कार्य में गोदांबरी नवनी ट्रस्ट, वन आंदोलन के क्षेत्र में गोदांबरी भंडारी, लोक कला के संरक्षण में सतेश्वरी हिमालयन व भवान सिंह चौधरी और उद्यान-कृषि के क्षेत्र में उपेंद्र प्रसाद मलेठा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राप्रावि चौरासैंण के बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गान व राप्रावि मलेठी के बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के जरिए लोगों को जागरूक किया। वॉलीबाल में राइंका देवलकोट विजेता और राइंका चौरासैंण उपविजेता रहा। इस मौके पर मेला समिति के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, मैती संस्था के कल्याण सिंह रावत, रश्मि रावत, जिपं सदस्य धनपा देवी, विनोद नेगी, मोहन भंडारी, सुरेंद्र भंडारी, केदारदत्त नैथानी, हरेंद्र नेगी, श्याम सिंह नेगी और जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें