फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Result: इंजीनियर बनना चाहती हैं जिला टॉपर भव्यांशी, 98.24 प्रतिशत अंक किए हासिल

Sat, 06 Jun 2026 02:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

भव्यांशी सीबीएसई में हाईस्कूल में केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की टॉपर के साथ ही जिले की टॉपर रही हैं। दसवीं की परीक्षा में 98.24 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।  
विज्ञापन
भव्यांशी, जिला टॉपर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में चमोली के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। ग्वालदम निवासी भव्यांशी सीबीएसई में हाईस्कूल में केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम की टॉपर के साथ ही जिले की टॉपर रही हैं। दसवीं की परीक्षा में 98.24 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भव्यांशी बारहवीं के बाद इंजीनियरिंग में कॅरिअर बनाना चाहती हैं।

विज्ञापन


रोज छह से आठ घंटे पढ़ाई की। भव्यांशी की माता पूनम दानू गुड़म स्टेट तलवाड़ी में अध्यापिका हैं। भव्यांशी के पिता देवाशीष पुंडीर देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। वर्ष 2017 में उनका हार्टअटैक से उनका देहांत हो गया था। भव्यांक्षी इकलौती बेटी हैं और यहां अपने नाना के साथ रहती हैं।

मानसी व पीस की प्रियांशी ने मारी बाजी
केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की मानसी तोपाल और पीस पब्लिक स्कूल की प्रियांशी त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। अन्य विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी काफी बेहतर रहा है। बुधवार को सीबीएसई का परीक्षा परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर के 27 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और सभी उत्तीर्ण रहे। पीस पब्लिक स्कूल के शुभ भंडारी 97 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नवोदय विद्यालय की गुंजन 96.8 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर रही। पीस पब्लिक स्कूल में 63 छात्र-छात्राओं में सभी उत्तीर्ण हुए हैं। यहां से छह विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं एसजीआरआर गोपेश्वर का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं जबकि अधिकांश छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। केंद्रीय विद्यालय जोशीमठ का परीक्षा परिणाम भी शत प्रतिशत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10वीं के टॉप पर रहे छात्र-छात्राएं
- भव्यांशी, 98.24 प्रतिशत, केवी ग्वालदम
- प्रियांशी त्रिपाठी, 97.2, पीस पब्लिक स्कूल
- मानसी तोपाल, 97.2, केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर
- शुभ भंडारी, 97, पीस पब्लिक स्कूल
- गुंजन, 96.8, नवोदय वि. पीपलकोटी
- अराध्या, 93.8 एसजीआरआर गोपेश्वर
- अवधेश पंवार, 93.6, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर
= भावना, 92.6, एसजीआरआर गोपेश्वर
- आदित्य नेगी, 91.6, एसजीआरआर गोपेश्वर
- अंशिका, 91.2, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर
- पर्वण किमोठी, 90.2 प्रतिशत, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर
- अंशु कोहली, 90, पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें