फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कौलानी गांव में ममंद का गठन, शांति देवी बनीं अध्यक्ष

Fri, 20 Mar 2026 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। गैरसैंण विकासखंड के कौलानी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान कमला जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महिला मंगल दल का गठन करते हुए शांति देवी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कमला जोशी को सचिव, लीला देवी को कोषाध्यक्ष, पार्वती देवी को उपाध्यक्ष, बबीता देवी को सह सचिव, हीरा देवी को महामंत्री बनाया गया।
विज्ञापन

कार्यकारिणी के गठन के बाद महिलाओं ने प्रथम बैठक का आयोजन किया जिसमें गांव में सार्वजनिक कार्यों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया। महिला सशक्तीकरण की अध्यक्ष राधा बिष्ट, नवनियुक्त ममंद अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि सार्वजनिक कार्यों में शराब बंदी होने से जहां शांति से सभी कार्य होंगे वहीं कार्यों में ग्रामीणों की सहभागिता भी बढ़ेगी। इस मौके पर मंजू बिष्ट, लीला देवी, राधा देवी, कमला देवी, शशि देवी, देवकी देवी सरस्वती देवी, गीता देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें