फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोकनृत्य में ममंद चोपता ने मारी बाजी

Sat, 19 Oct 2024 06:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
ब्लॉक सभागार देवाल में विकास खंड स्तरीय युवा महोत्सवस्रोत संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल एवं नारायणबगड़ में युवा महोत्सव का आयोजन
शिक्षण संस्थाओं और महिला मंगल दलों ने दीं सांस्कृतिक प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल/नारायणबगड़। ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में महिला मंगल दलों व शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग लोकगीत, लोकनृत्य व जागर की प्रस्तुति दी। महोत्सव में प्रतिभाग करने वालों को सम्मानित किया गया। नारायणबगड़ के विकास भवन प्रांगण में आयोजित महोत्सव में 12 युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दलों ने प्रतिभाग किया। लोकनृत्य में ममंद चोपता ने बाजी मारी।
ब्लॉक सभागार में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षा दल की ओर से आयोजित युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने किया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम अबरार अहमद ने सरकार की ओर से बेटियों व महिलाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीआरआर की बालिकाओं की सरस्वती वंदना से शुरू हुई। ममंद सवाड़ ने भूमि का भूमियाला..., ममंद मोपाटा ने हिमवंत देश होला त्रिजुगी नारेण..., कैल ममंद ने ठंडो रे ठंडो..., एसजीआरआर के छात्र-छात्राओं ने मेरी ढाई हाथ धमेली...., सेलखोला ममंद ने बेड़ू पाकों बारमासा... आदि की प्रस्तुति जी। ओडर की ममंद की सीता जैसी नारी रावण ने सताया... की शानदार प्रस्तुति रही। इस मौके पर प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, बीडीओ एसएस भंडारी, कनिष्ठ उप प्रमुख हीरा सिंह, युवा कल्याण अधिकारी सुबोध कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, एडीओ राजेंद्र बिमोली, राजस्व निरीक्षक जगदीश गैरोला, प्रधान सुनीता तिवाड़ी, दिलमणी जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नारायणबगड़ के विकास भवन प्रांगण में आयोजित युवा महोत्सव में ममंद तुनेडा द्वितीय रहा। जबकि ममंद हरमनी मल्ली तृतीय रहा। समूह लोकगीत में ममंद तुनेडा, चोपता, ममंद एकल लोकगीत में डुंगरी, गडकोट क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहा। लोकगीतों की विधा में युवक मंगल दल चोपता, एकल में युवक मंगल दल केवर प्रथम रहा। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक भूपालराम टम्टा, ब्लाॅक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, प्रभारी खंड विकास अधिकारी बीरेंद्र सिंह असवाल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुशील कुमार, धर्मसिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व कनिष्ठ उप प्रमुख दलवीर सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें