आदिबदरी। रामलीला मैदान में खेले गए स्वर्गीय नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन लीग मैच में मालसी की टीम ने परवाड़ी की टीम को 5 विकेट से हराया। प्रतियोगिता के छठवें दिन के लीग मैच में परवाड़ी की टीम ने पहले टाॅस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 68 रन बनाए। जवाब में मालसी की टीम ने आसानी से 5 विकेट से यह मैच जीत लिया। मालसी की टीम के दिनेश 3 विकेट और 6 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच चुने गए। इस अवसर पर ललित खंडूड़ी, गोविंद नेगी, गिरीश नेगी उपस्थित रहे। संवाद