फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी दरकने से मलारी-नीती हाईवे हुआ बंद

सार

जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे रविवार को चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी दरकने से बाधित हो गया है।मार्ग दिनभर हाईवे बाधित रहने से ग्रामीणों के साथ ही सेना के जवानों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर रविवार को तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोशीमठ-मलारी-नीती हाईवे रविवार को चौड़ीकरण कार्य के दौरान पहाड़ी दरकने से बाधित हो गया है। मार्ग दिनभर हाईवे बाधित रहने से ग्रामीणों के साथ ही सेना के जवानों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इन दिनों देश के अंतिम गांव नीती को जोड़ने वाले मलारी-हाईवे का चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिससे यहां बार-बार हाईवे बाधित हो रहा है। रविवार को सुबह करीब चार बजे कैलाशपुर गांव के समीप पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया जिससे यहां वाहनों की आवाजाही रुक गई। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र पाल ने बताया कि दिनभर हाईवे को खोला नहीं जा सका। हाईवे चौड़ीकरण कार्य में जुटी ओशिस कंपनी की जेसीबी से भी हाईवे को नहीं खोला जा सका। अब सोमवार को फिर से हाईवे खोलने का काम शुरू होगा।
सड़क पर मलबा गिरने से तीन घंटे लगा जाम
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग-नौटी मोटर मार्ग पर रविवार को तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। बारिश के कारण घटगाड़ के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क पर जाम लग गया। सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी लगाकर करीब 11 बजे बोल्डर हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।
विज्ञापन

मार्ग बंद होने से ईडाबधाणी, जाख, नौटी, नंदासैंण, कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग व श्रीनगर जाने वाले 30 से अधिक वाहन तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। क्षेत्र के बीरेंद्र कुमार, बसंत शाह, गोपी डिमरी, प्रकाश डिमरी, जयबीर मनराल, संजय कंडारी, समीर मिश्रा, मलक नेगी व कैलाश खंडूड़ी ने कहा कि संपर्क मार्गों पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है।
बारिश से 11 मोटर मार्गों पर यातायात ठप
पौड़ी। जनपद पौड़ी में रुक-रुक कर हो रही बारिश से 11 मोटर मार्गों पर यातायात रविवार को ठप रहा। बारिश के अलर्ट को देखते हुए डीएम डा. विजय कुमार जोगदंडे ने आपदा परिचालन केंद्र को सभी तहसीलों से समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए है। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को 11 मोटर मार्गों पर यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें