दो दिन से हो रही लगातार बारिश से मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड में बर्फबारी जारी है। वहीं हिमालयी क्षेत्र के गांव में ठंड बढ़ गई है। बृहस्पतिवार से लगातार बारिश से ऊंचाई क्षेत्र के घेस, हिमनी, बलाण, पिनाऊ सहित कई गांव में ठंड बढ़ गई है। वाण के हीरा पहाड़ी ने बताया कि दो दिन से हो रही बारिश से रूपकुंड, बगुवावासा, कैलवाविनायक में बर्फबारी जारी है।