मलारी हाईवे पर दलदल में फंसे वाहनों को निकालती बीआरओ की जेसीबी मशीन।
- फोटो : GOPESHWAR
जोशीमठ। बारिश होने के बाद मलारी हाईवे पर सलधार में भारी मात्रा में मलबा आ गया। यहां वाहनों की आवाजाही करीब चार घंटे तक बाधित रही। बुधवार को दोपहर में करीब एक बजे सलधार में भारी मात्र में हाईवे पर मलबा आ जाने से यहां दलदल की स्थिति पैदा हो गई। बाद में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी मशीनों के जरिये मलबे को साफ किया। शाम पांच बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका। स्थानीय निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सलधार में अब भी हाईवे पर छोटे वाहन मलबे में फंस रहे हैं।