फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मौन पालन को बनाएं स्वरोजगार का जरिया’

विज्ञापन
विज्ञापन
सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र और दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल की ओर से मौन पालन पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। सर्वोदय भवन परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में सीपी भट्ट पर्यावरण एवं विकास केंद्र के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट ने कहा कि मौन पालन क्षेत्र में स्वरोजगार की असीम संभावना हैं। यदि थोड़ी तकनीकी जानकारी व प्रोत्साहन दिया जाए तो कृषि, बागवानी एवं पशुपालन के साथ ही मौन पालन भी स्वरोजगार का प्रमुख जरिया बन सकता है। मौन पालन विशेषज्ञ दरबान सिंह नेगी ने मौन पालन के बारे में जानकारी दी। दशोली ग्राम स्वराज्य मंडल के संयुक्त मंत्री अब्बल सिंह नेगी ने बताया कि प्रशिक्षण के प्रथम दिन बीस युवाओं ने प्रशिक्षण के लिए नामांकन कराया। इस मौके पर जगदंबा प्रसाद भट्ट, मुरारी लाल, कृष्ण कुमार सेमवाल, विनोद रावत, प्रदीप फर्स्वाण, लीला जोशी, उषा रावत, अमित रावत, मोहित कुमार, सुनील सिंह, महेंद्र सिंह और अनुराग पोखरियाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें