फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गणतंत्र दिवस की समय से करें पूरी तैयारी

Tue, 13 Jan 2026 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने ली तैयारी बैठक, दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। गणतंत्र दिवस के दौरान होने वाले आयोजन को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने समीक्षा बैठक की। डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समय पर सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों व उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर ध्वजारोहण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जिला शिक्षाधिकारी को विद्यालयों में ध्वजारोहण, प्रभात फेरी व अन्य आयोजन कराने और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने अधिशासी अधिकारियों को निकाय क्षेत्रों में स्वच्छता, पार्कों की सफाई व सौंदर्यीकरण, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के निर्देश दिए। खेल विभाग को क्राॅस कंट्री दौड़ के लिए रूट निर्धारित करने, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व जिला मुख्यालय में प्रभात फेरी की व्यवस्था के लिए भी निर्देश दिए। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने पुलिस व पीआरडी जवानों की परेड कराने, विभागों की झांकियों की समय सारणी व रूट पहले से निर्धारित करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष संदीप रावत, सीटीओ मामूर जहां, परियोजना निदेशक आनंद सिंह भाकुनी, एसडीएम आरके पांडेय, सीएमओ डॉ. अभिषेक गुप्ता और मुख्य जिला शिक्षाधिकारी श्रीकांत पुरोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें