फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाएं : डीएम

Fri, 12 Apr 2024 04:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को गोपेश्वर नगर के विभिन्न पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। डीएम ने सभी जगहों पर मतदान के लिए बेहतर व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पोलिंग बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था आदि को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने रामचंद्र भट्ट, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज, आदर्श प्राथमिक विद्यालय गोपेश्वर गांव, आदर्श प्राथमिक विद्यालय पपड़ियाना व मॉडल बूथ अल्कापुरी में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीएलओ संजय सिंह ने बताया कि इन बूथों पर 4,670 मतदाता पंजीकृत हैं। वोटर स्लिप का वितरण पूरा कर लिया गया है। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी आरके पांडेय, उमा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें