फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शीघ्र बनाएं कार्ययोजनाबेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए शीघ्र बनाएं कार्ययोजना

विज्ञापन
गोपेश्वर जिला सभागार में स्वरोजगार प्रोत्साहन अनुश्रवण की बैठक लेतीं डीएम स्वाति एस भदौरिया। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने जिला स्वरोजगार प्रोत्साहन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सभी रेखीय विभागों को शीघ्र कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि स्वरोजगार के इच्छुक प्रवासियों को प्रशिक्षण देकर हरसंभव मदद करें।
विज्ञापन

डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, समाज कल्याण, डेरी, आजीविका, साहसिक पर्यटन आदि रेखीय विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने कहा कि वर्तमान में इन विभागों के लक्ष्यों के हिसाब से 4814 प्रवासियों को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। जो प्रवासी इन योजनाओं के मानकों में नहीं आ रहे हैं उनको मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने अधिक पैदावार वाली फसलों, पशुपालन, बागवानी, सब्जी उत्पादन, होटल व्यवसाय, रिवर राफ्टिंग एवं अन्य साहसिक गतिविधियों के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। स्वरोजगार के इच्छुक प्रवासी जिला उद्योग केंद्र के दूरभाष नंबर 01372-252126 और जिला आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9068187120 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें