फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रत होकर खाई में जा गिरी बाइक, एक युवक की मौत, एक घायल

Fri, 12 Jun 2020 05:36 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ

सार

  • गोविंद घाट के पास बृहस्पतिवार रात 100 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदरीनाथ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात को गोविंघाट के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


गोविंदघाट थाना प्रभारी बृजमोहन राणा ने बताया कि बीती रात पुलिस को सूचना मिली कि गोविंदघाट से तीन किमी जोशीमठ की ओर एक बाइक गहरी खाई में गिर गई है। बाइक पर दो युवक सवार थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात को ही सर्च ऑपरेशन चलाया। सड़क से करीब 100 मीटर नीचे बाइक पड़ी मिली।

जिसमें दोनों युवक अचेत अवस्था में पड़े थे। रेस्क्यू कर दोनों को सड़क तक लाया गया। जिसमें  अनिल किशोर (36) पुत्र सुरेंद्र लाल निवासी  नंदप्रयाग की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक तोषित किमोठी (27) निवासी पोखरी गंभीर घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. कैलाश चंद्र का कहना है कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें