फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मैठाणा गांव बनेगा कीवी उत्पादन का हब

Tue, 14 Jan 2025 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

डीएम और सीडीओ ने गांव में पौध लगाते हुए शुरू की पहल
एक हेक्टेयर भूमि पर लगाए जाएंगे 532 कीवी के पौधे

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी संदीप तिवारी की पहल पर बदरीनाथ हाईवे से लगे मैठाणा गांव को मॉडल विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में अब मैठाणा को कीवी उत्पादन का हब बनाने पर काम किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से गांव की एक हेक्टेयर भूमि पर कीवी के 532 पौधे लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संदीप तिवारी और मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार ने कीवी की पौध लगाते हुए गांव को कीवी हब बनाने की पहल शुरू की। डीएम ने अन्य काश्तकारों को भी कीवी के साथ मशरूम, बागवानी, सब्जियों के उत्पादन से जुड़ने में प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया। चारधाम यात्रा रूट से जुड़ा होने के कारण यहां पर आजीविका संवर्धन की भरपूर संभावनाएं हैं और किसानों को आसानी से बाजार भी उपलब्ध हो जाएगा। मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी ने ग्रामीणों को बताया कि कीवी का पौधा तीन साल में फल देना शुरू कर देगा। एक पौधा एक सीजन में 50 किलो तक कीवी उत्पादित कर देता है। बताया कि गांव के शिव प्रसाद डिमरी की एक हेक्टेयर भूमि पर कीवी की 532 पौध लगाई जा रही है, इसमें 25 काश्तकारों को जोड़ा गया है। इस दौरान डीएम ने गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी रघुवीर सिंह राणा, ग्राम प्रधान शिव प्रसाद डिमरी और मुकेश सती सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें